लाइफ स्टाइल

Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा

Sarita
23 July 2025 12:42 PM IST
Chana Dosa: सुबह के ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? बनाएं ये टेस्टी चना डोसा
x
Chana Dosa: आप छोले से आसानी से डोसा बना सकते हैं। यह डोसा स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी इसका स्वाद पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं चना डोसा बनाने की आसान विधि।
चना डोसा बनाने के लिए सामग्री :
काबुली चना- 1 कप
चावल- आधा कप
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च- 1
नमक- स्वादानुसार
पानी- जरूरत अनुसार
तेल
मेथी के दाने- आधा चम्मच
चना डोसा बनाने की विधि :
चना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चना को धोकर 7-8 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. अब आप चावल को भी धो लें और इसे और मेथी दाने को भिगो दें. अब इसे मिक्सी में डालें और इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लें. आपको इसे बारीक पीसना है.
आप इसे कुछ घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए ढककर रख दें. इसमें आप नमक को डालें.
अब आप एक तवे को गर्म करें और थोड़ा सा तेल इसमें डालकर फैलाएं. बैटर को चेक कर लें अगर ये ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें पानी मिलाकर इसे सेट करें.
अब तवे के ऊपर बैटर को डालें और इसे फैला दें. इसे पकाएं और किनारों पर तेल डालें. जब डोसा पक जाए तब इसे आप फोल्ड करें और प्लेट में निकाल लें.
आपका चना डोसा तैयार है. इसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें और एन्जॉय करें|
Next Story