लाइफ स्टाइल

Chana Dal Tikki: क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स

Sarita
17 Oct 2025 6:59 AM IST
Chana Dal Tikki:  क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स
x
Chana Dal Tikki: आज हम आपको चना दाल टिक्की की रेसिपी से रूबरू कराने जा रहे हैं। अगर आप वीकेंड पर बच्चों को कुछ अलग, क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स खिलाना चाहते हैं तो यह बनाकर खिला सकते हैं। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ बच्चों के लिए है, यह बड़ों को भी बराबर खुशी देगी। यह आलू की टिक्की से थोड़ी अलग होती है। स्वाद में लाजवाब इस डिश का कोई तोड़ नहीं है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। अगर आपने अभी तक इसे बनाकर नहीं देखा है तो एक बार हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी ट्राई करके जरूर देखें। इसके बाद इस स्वादिष्ट डिश से ज्यादा समय तक दूर नहीं रह पाएंगे।
सामग्री:
1 कप चना दाल
2 उबले हुए आलू
1 कटा हुआ बारीक प्याज
2 चम्मच हरा धनिया
2-3 कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 इंच बारीक कटी अदरक
स्वादानुसार नमक
1 कप फ्राई करने के लिए तेल
ब्रेड क्रंब्स
विधि (Recipe)
- चना दाल को धोकर एक कप पानी में डालकर उबाल लें। जब दाल नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- दाल को मिक्सी जार में डालकर बिना पानी के पीस लें। अब आलू को भी उबाल लें। आलू को उबाल कर मसल लें।
- फिर इसमें प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, अदरक और नमक डालकर पेस्ट बना लें।
- इसमें पिसी हुई दाल भी मिला लें। अब इसका थोड़ा सा पोर्शन लेकर इसकी टिक्की बना लें।
- इसी तरह एक-एक कर सारी टिक्की बनकर तैयार कर लें। टिक्की बनने के बाद ब्रेड क्रंब्स में लपेटकर इसे मीडियम आंच पर फ्राई करने को रख दें।
- दोनों तरफ से जब टिक्की ब्राउन हो जाए तो टिक्की को निकाल लें। तैयार है चना दाल की टिक्की। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story