- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chana Dal Palak...
लाइफ स्टाइल
Chana Dal Palak Vada:हर किसी को पसंद आएगा चना दाल पालक वड़ा, नोट करें रेसिपी
Sarita
11 Feb 2026 12:34 PM IST

x
Chana Dal Palak Vada: जब आपको शाम की हल्की-सी भूख का एहसास हो तब आप घर पर आसानी से चना दाल पालक वड़ा तैयार कर सकते हैं. ये चना दाल पालक वड़ा खाने में बहुत ही मजेदार होता है और बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद भी आता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर चना दाल पालक वड़ा बनाने की रेसिपी|
चना दाल पालक वड़ा बनाने के लिए -सामग्री:
चना दाल – 1 कप (3–4 घंटे भिगोई हुई)
पालक – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा – आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
चना दाल पालक वड़ा बनाने की विधि :
सबसे पहले आप चना दाल को अच्छे से धो लें. इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो इसका सारा पानी छान लें.
अब चना दाल को मिक्सर जार में डालें और बिना ज्यादा पानी डाले दरदरा पीस लें. अब एक बड़े बर्तन में पिसी हुई दाल निकाल लें. इसमें बारीक कटा पालक डालें.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं.
अगर मिश्रण ज्यादा पतला लगे, तो 1–2 चम्मच बेसन या चावल का आटा मिला सकते हैं. अब हाथों को हल्का सा पानी लगाकर गीला कर लें. इसके बाद आप मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और गोल या चपटा वड़ा आकार दें. सभी वड़े पहले से बनाकर एक प्लेट में रख लें.
एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप धीरे-धीरे 3-4 वड़े तेल में डालें. इसे धीमी आंच पर पलट-पलट कर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद वड़ों को टिशू पेपर पर निकाल लें.
अब आप तैयार हुए गरमा-गरम चना दाल पालक वड़े को हरी धनिया चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें|
TagsChana DalPalak Vadaचना दालपालक वड़ाChickpea DalSpinach Vadaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





