लाइफ स्टाइल

Chana Dal Halwa : मीठा खाने का कर रहा है दिल, तो बना लें चना दाल का स्वादिष्ट हलवा

Sarita
5 Jan 2026 8:59 AM IST
Chana Dal Halwa : मीठा खाने का कर रहा है दिल, तो बना लें चना दाल का स्वादिष्ट हलवा
x
Chana Dal Halwa : स्वाद में बेस्ट इस हलवा को एक बार खाने के बाद आपका मन नहीं भरेगा. चने की दाल तो हर किसी के घर में रहती ही है. ऐसे में जब दिल करे आप इसका हलवा बनाकर खा सकते हैं. आज आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं ताकि मीठा खाने का दिल करते ही आप झट से इसे बना कर खा लें. चलिए अब इसकी रेसिपी जानते हैं|
चना दाल हलवा बनाने की सामग्री:
चने की दाल – 1 कप
पानी – 1 कप
देसी घी – 3 टेबल स्पून
बादाम – 8
काजू – 8
चीनी – 1 कप
इलाइची – 1 टी स्पून (दरदरा पिसी हुई)
चना दाल हलवा बनाने की विधि:
चना दाल का हलवा बनाने के लिए पहले चने की दाल को धो लें और उसे कुछ घंटे पहले पानी में भिगो कर ही रहने दें.
फिर इसे आप पानी से निकाल कर छान लें और सूखने दें.
अब आप बादाम और काजू को बारीक काट लें.
पानी में भिगोए हुए चना दाल को आप मिक्सर में डालकर पीस लें.
अब आप पैन गर्म करके उसमें घी डाल दें.
घी गर्म हो जाने के बाद आप इसमें पिसी हुई चना दाल डालें.
फिर आप इसे सुनहरा होने तक भून लें.
अब आप एक बर्तन में दूध गरम करके उसमें दाल डालें और बराबर चलाते रहें.
जब दाल पूरा दूध सोख ले तब इसमें चीनी और इलायची डालकर अच्छी तरह पकाएं.
इसके बाद आपका हलवा खाने के लिए तैयार हो चुका है.
अंत में आप इसके ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम से सजावट करके सर्व करें|
Next Story