लाइफ स्टाइल

Chana Dal Cabbage Tikki: कुछ नया करना है ट्राई तो झटपट बना लें चना दाल-पत्ता गोभी टिक्की

Sarita
13 Feb 2026 11:00 AM IST
Chana Dal Cabbage Tikki: कुछ नया करना है ट्राई तो झटपट बना लें चना दाल-पत्ता गोभी टिक्की
x
Chana Dal Cabbage Tikki: नाश्ते में हर कोई चाहता है कि झटपट वाला कुछ टेस्टी बनाया जाए. ऐसे में चना दाल-पत्ता गोभी टिक्की बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ मिनटों का समय देना होगा. यह स्वादिष्ट टिक्की रोजाना वाली आलू टिक्की से बिल्कुल अलग है. इसका स्वाद भी बहुत मजेदार होता है. इस एक बार खाने के बाद आपका बार-बार स्वाद चखने का दिल करेगा. आइए आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे फटाफट बनाकर सर्व कर सकें|
चना दाल-पत्तागोभी की टिक्की बनाने की सामग्री:
2 कप भीगी हुई चना दाल
1 कप पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
आधा कप गाजर (बारीक कटी हुई)
6 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
1 कप धनिया पत्ती
1 कप भुना हुआ बेसन
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
2 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
चना दाल – पत्ता गोभी की टिक्की बनाने की विधि:
इस टिक्की को बनाने के लिए चने की दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें.
फिर इसका पानी निकालकर दाल को दरदरा पीस लें.
इसके बाद एक बड़े कटोरे में दाल के पेस्ट को पत्ता गोभी, गाजर, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, चाट मसाला और धनिया पत्ती के साथ मिक्स कर लें.
अब एक छोटा चम्मच तेल गरम करके उसमें जीरा और अदरक डाल दें.
जीरा चटकने के बाद इस तड़के को चने की दाल के मिश्रण पर डाल दें और मिक्स कर लें.
साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक भी डालें.
फिर अंत में भुना हुआ बेसन डाल कर इसे अच्छी तरह मिक्स करें.
इस मिश्रण को छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में बांट कर फिर चपटा टिक्की का आकार दें.
फिर आप एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें.
अब आप इसे पुदीने की चटनी या फिर टोमैटो कैचप के साथ गरमा गरम सर्व कर दें|
Next Story