लाइफ स्टाइल

Chana Chaat : दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन व्यंजन

Sarita
25 Aug 2025 7:57 AM IST
Chana Chaat : दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन व्यंजन
x
Chana Chaat :टेस्टी चना चाट हेल्दी होती है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे बनाने के लिए रातभर चने भिगोकर रखे जाते हैं। आप इसके जरिये अपने दिन की शानदार शुरुआत कर सकते हैं। यह दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मददगार हो सकती है। इसे शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है। चना पोषक तत्वों का खजाना होता है। यह शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। चना चाट बनाना आसान है और फटाफट तैयार हो जाती है। जब भी कुछ चटपटा खाने की इच्छा करे तो इस डिश पर भरोसा जताया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
काला चना भिगोया – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1/4 कप
टमाटर कटा – 3/4 कप
हरी मिर्च का पेस्ट – 1/2 टी स्पून
आलू उबले कटे – 1/2 कप
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
कच्चा आम कटा – 1/2 टेबल स्पून (वैकल्पिक)
नींबू रस – 3-4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 2 टी स्पून
मक्खन – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले काले चने लें और उन्हें साफ कर धो लें। अब एक बाउल में चने डालकर उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन चने छानकर पानी अलग कर दें। अब प्रेशर कुकर में काले चने डालें और उसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर 4-5 सीटियां आने तक पकाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने का इंतजार करें। फिर कुकर खोलकर चने छानकर पानी अलग करें और एक बाउल में चने रख दें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। मक्खन पिघलने के बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
- फिर इसमें बारीक कटी टमाटर, मिर्च पाउडर चाट मसाला और गरम मसाला डालकर पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह से नरम न हो जाएं।
- अब उबले आलू और चना कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। कुछ देर तक आलू-चना पकाने के बाद उसमें हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद 2 से 3 मिनट तक चना चाट को और पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब चना चाट बनकर तैयार है।
Next Story