- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chaitra Navratri Kheer...
लाइफ स्टाइल
Chaitra Navratri Kheer Bhog :चैत्र नवरात्रि के लिए शहद वाली खीर कैसे बनाएं
Sarita
19 March 2025 8:49 AM IST

x
Chaitra Navratri Kheer Bhog : इस साल इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च से होगा, और इसका समापन 6 अप्रैल को नवमी तिथि पर होगा। पूजा के साथ-साथ माता रानी को विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किए जाते हैं। इस अवसर पर आप चाहें तो इस बार शहद वाली खीर को मां दुर्गा के नौ रूपों के लिए बना सकती हैं। खासकर छठे दिन, जब मां दुर्गा के कात्यानी स्वरूप की पूजा होती है, तब यह खीर जरूर बनाएं क्योंकि उन्हें शहद वाली खीर बेहद प्रिय है। तो चलिए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आप शहद वाली खीर को अपने घर में कैसे आसानी से बना सकती हैं।
शहद वाली खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
ताजा दूध – 1 लीटर
चावल – 1 कप
शहद – 2 से 3 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – आधा कप
सौंफ – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – 2 चम्मच
घी – 1 से 2 चम्मच
केसर
शहद वाली खीर बनाने की पूरी विधि:
चैत्र नवरात्रि में ये खास भोग बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 लीटर ताजे दूध को डालकर उसे मध्यम आंच पर उबालने के लिए रखें।
ध्यान रखें कि दूध को बार-बार हिलाते रहें ताकि वह नीचे जलने न लगे और उबालते वक्त ऊपर उफान न आ जाए।
जब दूध उबालने लगे, तब उसमें 1/4 कप धोकर रखे हुए चावल डालें।
चावल को अच्छे से पकने देने के लिए दूध को मध्यम आंच पर उबालते रहें। लगभग 10-15 मिनट में चावल अच्छे से पक जाएंगे और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा। बीच-बीच में खीर को हिलाते रहें ताकि चावल चिपके न।
एक छोटे पैन में 1-2 टेबलस्पून घी गरम करें।
अब इसमें कटा हुआ बादाम, काजू, पिस्ता और यदि चाहें तो किशमिश डालें। इन्हें हल्का सा भून लें।
साथ ही 1/2 चम्मच सौंफ भी डाल सकते हैं। यह खीर को एक अच्छा स्वाद और खुशबू देगा।
अब इन सभी भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को खीर में डाल दें और अच्छे से मिला लें।
अब खीर में 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालें, जिससे खीर को एक बढ़िया खुशबू और स्वाद मिलेगा।
अगर आप केसर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले कुछ केसर के धागों को 2-3 टेबलस्पून दूध में भिगोकर खीर में डालें। केसर से खीर को रंग और स्वाद मिलेगा।
अब खीर में शहद डालें। शहद डालने के बाद खीर को एक बार अच्छे से मिला लें।
ध्यान रखें कि शहद को ज्यादा देर तक गर्म न करें, क्योंकि गर्म करने से शहद के पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। शहद डालने के बाद खीर को हल्का सा उबाल लें और फिर आंच से हटा दें।
अब आपकी भोग वाली शहद खीर तैयार हो गई है।
इसके बाद एक प्लेट में थोड़ा सा खीर निकाले और मां दुर्गा के सामने रख दें। फिर आप चाहें तो बाद में इस खीर का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि फलाहारी भोजन के लिए भी ये आहार बेस्ट है।
TagsChaitra NavratriKheer Bhogचैत्र नवरात्रिशहदखीर Chaitra NavratriHoneyKheerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





