लाइफ स्टाइल

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में ऐसे दिखाएं सादगी भरा अंदाज

Sarita
29 March 2025 12:46 PM IST
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में ऐसे दिखाएं सादगी भरा अंदाज
x
Chaitra Navratri 2025: यदि आपके घर भी मां के सभी स्वरूपों को पूजा जाता है तो आप नवरात्रि में नौ अलग रंगों के सूट पहनें। यहां हम कुछ ऐसे रंगों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो चैत्र नवरात्रि में पहने जा सकते हैं।
लाल रंग
माता रानी की पूजा की बात हो, और लाल रंग का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यदि आप भी लाल रंग का सूट पहनकर माता रानी की पूजा करेंगी तो मां आपके अवश्य ही प्रसन्न होंगी।
हरा रंग
हरा रंग भी पूजा में काफी शुभ माना जाता है। इसलिए सुहानिग महिलाएं माता रानी की पूजा में हरे रंग का सूट पहन सकती हैं। इसमें आप चाहें तो चटक या फिर हल्का रंग अपने हिसाब से चुन सकती हैं।
पीला रंग
पूजा के समय पीला रंग काफी शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्रि की पूजा के लिए आप पीले रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसके पास पीले रंग का सूट न हो।
बैंगनी रंग
यदि आपके पास बैंगनी रंग सा सूट रखा है तो उसे भी नवरात्रि की पूजा के लिए निकाल लें। बैंगनी रंग भी माता रानी को काफी प्रिय है। इसे पहनते वक्त सही से स्टाइल करना न भूलें।
गर्मी के मौसम में सफेद रंग का सूट आपको काफी आराम पहुंचाएगा। इसे आप मंदिर जाते समय भी कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी वाला सफेद रंग का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें।
गुलाबी रंग
महिलाओं को पिंक या गुलाबी रंग काफी प्रिय होता है। ये हर किसी के पास होता भी है। ऐसे में आप भी अपने कलेक्शन से ऐसा गुलाबी रंग का सूट निकालकर नवरात्रि की पूजा में पहन सकती हैं। गुलाबी रंग देखने में काफी प्यारा लगता है।
नारंगी रंग
आप चाहें तो नवरात्रि में एक दिन इस तरह का नारंगी रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। नारंगी रंग का सूट देखने में प्यारा लगता है। ऐसे में आप ऐसा ही नारंगी रंग का फ्रंट स्लिट वाला सूट पूजा के समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर खूबसूरत दिखें।
नीला रंग
पूजा में काला रंग नहीं पहना जाता है, लेकिन नीला रंग पहन सकते हैं। क्योंकि माता रानी के एक स्वरूप को नीला रंग काफी प्रिय है। इसे आप अष्टमी के दिन पहन सकती हैं। नीले रंग का सूट होता भी हर किसी के पास है, क्योंकि नीला रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है।
गर्मी के मौसम में ऐसा आईवरी रंग न सिर्फ आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा बल्कि इसे पहनकर आप कंर्फेटेबल भी रहेंगी। यदि आपके पास भी आईवरी रंग को कोई सूट है तो उसे नवरात्रि से नौवें दिन पहनें। ये रंग उस वक्त आपको आराम पहुंचाएगा, जब गर्मी में आप हवन में बैठी होंगी।
Next Story