- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chaitra Navratri 2025:...
लाइफ स्टाइल
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं इस चीज का भोग, जानें विधि
Sarita
1 April 2025 9:56 AM IST

x
Chaitra Navratri 2025: मां कूष्मांडा को मालपुआ चढ़ाने की परंपरा पुरानी है। यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सात्विक भी मानी जाती है, जो व्रत के दौरान भोग के लिए उपयुक्त है। इसे बनाने में भी कम सामग्री का उपयोग होता है।
मालपुआ बनाने की सामग्री
1 कप मैदा
½ कप दूध
½ कप खोया
½ चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच सौंफ
1 कप चीनी
1 कप पानी (चाशनी के लिए)
मालपुआ बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, दूध, खोया, सौंफ और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे गाढ़ा और चिकना घोल बनने तक फेंटें, ताकि कोई गांठ न रहे।
चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर उबालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने दें।
अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। घोल को चम्मच से गोल आकार में गरम घी में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तले हुए मालपुओं को तुरंत चाशनी में डुबोएं और 2-3 मिनट बाद निकाल लें। अब गरमा गरम मालपुआ को मां कूष्मांडा को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में अपने परिजनों को परोसें।
TagsNavratriनवरात्रिमां कुष्मांडाभोगMaa KushmandaBhogजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





