- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Chaitra Navratri 2025:...
लाइफ स्टाइल
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री को लगाएं इस चीज का भोग, जानें बनाने की आसान विधि
Sarita
30 March 2025 7:31 AM IST

x
Chaitra Navratri 2025: आज चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन है। चैत्र नवरात्रि का नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा और उपासना के लिए समर्पित हैं। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, मंत्र जाप करते हैं और माता रानी को भोग अर्पित करते हैं। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, जो हिमालय की पुत्री हैं और शक्ति व स्थिरता की प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को दूध से बनी मिठाइयां बेहद प्रिय हैं। इसलिए आज उन्हें कलाकंद का भोग लगाना सबसे अच्छा और सरल विकल्प है।
कलाकंद बनाने की सामग्री
दूध - 1 लीटर
चीनी - 1/2 कप
मावा (खोया) - 250 ग्राम
घी - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
पिस्ता और बादाम
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी पेंदी वाले पैन में 1 लीटर दूध को मध्यम आंच पर उबालें। दूध को लगातार चलाते रहें ताकि ये पैन में न चिपके। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं, जब तक दूध आधा न रह जाए। इसमें समय लगेगा, लेकिन धैर्य रखें। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें 250 ग्राम मावा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण को लगातार चलाते रहें, वरना ये पैन में पकड़ सकता है। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे, तो इसमें आधा कप चीनी और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें। चीनी के घुलने तक इसे चलाएं। मिश्रण जब पूरी तरह गाढ़ा हो जाए और एकसार दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें।
अब एक ट्रे लें और उसमें 1 टेबलस्पून घी लगाकर चिकना करें। पैन में तैयार किए हुए मिश्रण को ट्रे में डालें और समान रूप से फैलाएं। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं। अब इसे ठंडा होने दें, फिर अपने हिसाब से चौकोर आकार में काट लें। इसके बाद इसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें ताकि ये अच्छे से जम जाए। अब इसी से माता रानी को भोग लगाएं और अपने परिजनों का मुंह मीठा कराएं।
TagsChaitra Navratri 2025देवी शैलपुत्रीभोगGoddess ShailputriBhogजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





