- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बवासीर में फायदेमंद है...
x
अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं,
गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से बवासीर की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को मल त्यागने में बहुत दिक्कत होती है। बवासीर दो प्रकार के होते हैं, जो क्रमशः बादी और खूनी बवासीर है। खूनी बवासीर में मल त्यागते समय खून निकलता है। वहीं, बादी बवासीर में खुजली और जलन होती है। कई मौके पर मल मार्ग में मस्से निकल जाते हैं। कभी ये मस्से बाहर आ जाते हैं, तो कभी अंदर रहते हैं। पुराने समय में यह बीमारी वृद्धावस्था में होती थी। आजकल यह बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखी जाती है। अगर आप भी बवासीर की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह अजवाइन का पानी जरूर पिएं। इसके सेवन से बवासीर में आराम मिलता है। आइए जानते हैं-
अजवाइन
अजवाइन पेट के लिए दवा समान है। इसमें फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कब्ज, गैस और बदहजमी जैसे बीमारियों में आराम मिलता है। इसके अलावा, अजवाइन में थाइमॉल (thymol) पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और सही से काम करता है। साथ ही गलत खानपान से होने वाली परेशानियों को भी दूर करता है। वहीं, अजवाइन के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो थीमल ऑयल पेट में मौजूद निष्क्रिय फैट को उत्साहित करता है। इससे कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी अजवाइन फायदेमंद साबित होती है।
बवासीर में फायदेमंद
अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही फाइबर रिच फूड्स खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या होने पर भी बवासीर की समस्या होती है। अजवाइन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रख दें। अगली सुबह को अजवाइन पानी का सेवन करें। इसके सेवन से बवासीर में आराम मिल सकता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav
Next Story