लाइफ स्टाइल

Cauliflower Cutlet Recipe: फूलगोभी से बनाएं ये कुरकुरे और टेस्टी कटलेट

Sarita
11 Nov 2025 11:15 AM IST
Cauliflower Cutlet Recipe: फूलगोभी से बनाएं ये कुरकुरे और टेस्टी कटलेट
x
Cauliflower Cutlet Recipe: सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ नया और मजेदार स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो फूलगोभी कटलेट एक परफेक्ट आइडिया है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह कटलेट चाय के साथ या शाम के स्नैक्स में परोसने के लिए एकदम परफेक्ट है चाहे शाम की चाय का समय हो या अचानक घर आए मेहमान, ये कटलेट सबका दिल जीत लेंगे. तो आइए जानें, कैसे बनाएं ये टेस्टी फूलगोभी कटलेट|
फूलगोभी कटलेट रेसिपी – सर्दियों के लिए परफेक्ट टी टाइम स्नैक
फूलगोभी कटलेट बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?
फूलगोभी (कद्दूकस की हुई) – 500 ग्राम
आलू (उबले और मेश किए हुए) – 250 ग्राम
राई – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (स्वादानुसार, बारीक कटी हुई) – आवश्यकतानुसार
मैदा – 50 ग्राम
तेल (तलने के लिए + 1 बड़ा चम्मच) – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
फूलगोभी कटलेट कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें राई, जीरा, सौंफ और बारीक कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को सुनहरा भूरा होने तक चलाते रहें. जब प्याज अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और कड़ाही को कुछ देर ठंडा होने दें. अब एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई फूलगोभी, उबले और मेश किए हुए आलू, ठंडा किया हुआ तड़का, मैदा और नमक डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि एक समान मिश्रण तैयार हो जाए. फिर इस मिश्रण से अपनी पसंद के आकार के कटलेट बना लें. अब एक पैन में तेल गरम करें और इन कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब कटलेट तैयार हो जाएं, तो उन्हें टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें और एन्जॉय करें|
Next Story