- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन कंट्रोल करने में...
लाइफ स्टाइल
वजन कंट्रोल करने में असरदार हैं इलायची, जानिए इसके अनेक फायदे
Shubhra Nandy
28 Nov 2020 6:29 PM IST

x
सर्दियों में अदरक और इलायची वाली चाय का मजा ही अलग होता है।जिन लोगों को अदरक से समस्या होती है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सर्दियों में अदरक और इलायची वाली चाय का मजा ही अलग होता है।जिन लोगों को अदरक से समस्या होती है, वे इलायची को चाय में शामिल कर सकते हैं। चाय ही नहीं इलायची का की महक और स्वाद कई डिशेज को खास बना देती है। आज हम आपको छोटी-सी इलायची के बड़े फायदे बताने रहे हैं-
इलायची के पोषक तत्व
इलायची में पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6 और विटामिन सी पाया जाता है, जो आपके अतिरिक्त वजन को घटाता है। वहीं इलायची में मौजूद फाइबर और कैल्शियम आपके वजन को नियंत्रित करता है।
फैट को जमने नहीं देता
पेट के आसपास जमा वसा सबसे जिद्दी होती है और यह किसी के भी व्यक्तित्व को भी खराब कर देती है। हरी इलायची इस जिद्दी फैट को जमा नहीं होने देती है। यह वसा कई हृदय संबंधी बीमारियों की जड़ भी होती है।
शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालती है
आयुर्वेद की मानें, तो हरी इलायची शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। यह तत्व शरीर के रक्त प्रवाह में व्यवधान पैदा कर सकते हैं और हमारी ऊर्जा का स्तर भी घटाते हैं। इलायची की चाय इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है।
पेट फूलने से बचाती है
हरी इलायची अपच की समस्या से बचाती है, जिससे कभी-कभी पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। यही वजह है कि हरी इलायची को गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल विकारों की प्रचलित दवा कहा जाता है। अच्छा पाचन तंत्र वजन घटाने के लिए अहम है।
खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाए
वसा घटाने के गुणों के कारण इलायची शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करती है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी घटाने में मदद करती है।
Next Story





