- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Caramel Milk Toast...
लाइफ स्टाइल
Caramel Milk Toast Recipe : बच्चों के लिए बनाएं कारमेल मिल्क टोस्ट
Sarita
9 April 2025 9:47 AM IST

x
Caramel Milk Toast Recipe : ये रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे बच्चों की टिफिन से लेकर हस्बैंड के ऑफिस से लंच के साथ दे सकते है। ब्रेड से आपने नमकीन के साथ- साथ मीठी डिशेज भी बनाकर खाई होंगी। लेकिन आज हम ब्रेड की मदद से एक मीठी रेसिपी के बारे में बताने वाले है। इसलिए आज हम इसकी रेसिपी आपके लिए लेकर आए है। देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
कैरेमल मिल्क टोस्ट रेसिपी
सामग्री
4 स्लाइस ब्रेड
2 कप दूध
2 चम्मच चीनी
आधा कप मक्खन
1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
एक चुटकी नमक
1 कप मिल्कमेड
कैरेमल मिल्क टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप दूध में चीनी डालकर अच्छे से पकाएं।
अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच मक्खन डालकर पिघला लें।
फिर इसमें 2 चम्मच चीनी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
इसके बाद इसमें 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं।
टोस्टर में मक्खन लगाकर ब्रेड के स्लाइस को डालकर टोस्ट कर लें। अगर आपके पास टोस्टर नहीं है, तो आप तवा पर मक्खन डालकर ब्रेड को सेक सकते है।
अब मक्खन और चीनी वाले मिश्रण में उबले हुए दूध को डालकर मिलाएं।
फिर इसमें टोस्ट किए हुए ब्रेड के स्लाइस को डुबो दें।
कैरेमल मिल्क टोस्ट तैयार है। गरमागरम कैरेमल मिल्क टोस्ट को मिल्कमेड डालकर सर्व करें।
TagsCaramelMilk Toastकारमेलमिल्क टोस्टCaramelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





