लाइफ स्टाइल

क्या योग से कम हो सकता है हृदय रोगों का जोखिम?

Rounak Dey
20 Jun 2023 6:21 PM GMT
क्या योग से कम हो सकता है हृदय रोगों का जोखिम?
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हृदय रोग वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। अमेरिका में हृदय रोग से हर 33 सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत होती है। साल 2021 में लगभग 6.95 लाख लोगों की मृत्यु हृदय रोगों से हुई, जो हर 5 मौतों में से एक मौत के बराबर है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के वैज्ञानिकों का कहना है कि लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने के साथ दैनिक रूप से व्यायाम की आदत बनाकर हृदय रोगों के खतरे से बचा जा सकता है। तो क्या योग के अभ्यास से भी इसमें लाभ पाया जा सकता है?
अध्ययनों में योग को संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी प्रभावों वाला बताया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर आप नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करते हैं तो ये हृदय रोगों के तमाम जोखिम कारकों को कम करके आपके हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को बढ़ावा देने और इससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। आइए योग से हृदय रोगों को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।कैनेडियन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में योग से हृदय रोगों के लाभ का विशेष जिक्र मिलता है। उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों पर तीन महीने तक किए गए इस अध्ययन के अनुसार, कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य और इसको बढ़ावा देने वाले जोखिमों को कम करने में नियमित योगासनों का अभ्यास अधिक फायदेमंद है। योग के अभ्यास से प्रतिभागियों में सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट दोनों कम होता देखा गया जो कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अच्छा संकेत है।
Next Story