लाइफ स्टाइल

क्या सच में कब्ज का इलाज एप्पल साइडर विनेगर से किया जा सकता है ?

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 7:15 AM GMT
क्या सच में कब्ज का इलाज एप्पल साइडर विनेगर से किया जा सकता है ?
x
विनेगर से किया जा सकता है ?
खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान का सीधा असर हमारे पाचन स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके कारण पाचन से जुड़ी कई समस्या हो जाती है जो आपके ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित करती है। कब्ज की परेशानी में खाना ठीक से नहीं पचता है, पेट भी साफ नहीं होता है, हर वक्त भारीपन सा महसूस होता, इसके कारण भूख न लगना, बेचैनी महसूस होना, थकावट, उल्टी लगने जैसे लक्षण हो सकते हैं,वहीं अक्सर लोग कब्ज दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं।
जब घरेलू नुस्खों से कब्ज को ठीक करने की बात आती है तो सेब का सिरका अक्सर मुख्य समाधानों में से एक माना जाता है। यह एक आम धारणा है कि अगर कोई व्यक्ति कब्ज से पीड़ित है तो सेब का सिरका पीने से लाभ मिल सकता है,सच में ऐसा होता है या नहीं इसके बारे में जानकारी दे रही हैं एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटीशियन डॉक्टर कोमल मलिक।
क्या सेब का सिरका कब्ज दूर करने में मदद करता है?
डॉक्टर के मुताबिक इस बात का कोई प्रामाणिक वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है लेकिन फिर भी कब्ज की समस्या ( कब्ज की समस्या से राहत कैसे पाएं) में सेब का सिरका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कब्ज में सिरका पीने से आराम मिला है। दरअसल ये इसलिए प्रभावी माना जाता है क्यों कि इसमे बड़ी मात्रा में पेक्टिन होता है जो एक घुलनशील डाइटरी फायबर है, इसी की कमी के कारण कब्ज की समस्या होती है। इसके अलावा विनेगर का एसिडिक नेचर नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करता है, इससे भी डाइजेशन में सुधार होता है। सेब के सिरके में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है।
सेब का सिरका पीने का सही तरीका क्या है?
विनेगर यानी की सिरका (सिरका का उपयोग) काफी एसिडिक होता है, इस वजह से इसे कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। आप इसे किसी खाने में मिला कर ले सकते हैं। इसके अलावा आप खाना खाने से ठीक पहले इसे पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो शहद के साथ भी सिरका मिलाककर सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसका उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए, खासकर अगर लंबी अवधि के लिए उपयोग किया जा रहा हो। वहीं अगर आप किसी भी तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो किसी भी उपाय को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story