- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cabbage Matar Soup: ...
लाइफ स्टाइल
Cabbage Matar Soup: ट्राई करें सिंपल और टेस्टी पत्ता गोभी मटर सूप
Sarita
2 Feb 2026 9:36 AM IST

x
Cabbage Matar Soup: कम मसालों और सिंपल सामग्री से तैयार होने ये सूप पीने में बहुत टेस्टी और लाजवाब होता है. इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों को भी सर्व करके दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके पत्ता गोभी सूप बनाने की विधि|
पत्ता गोभी मटर सूप बनाने के लिए सामग्री:
पत्ता गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
हरी मटर – ½ कप
प्याज – 1 (बारीक कटा)
लहसुन – 2–3 कलियां (बारीक कटी)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया)
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
मक्खन – 1 छोटा चम्मच
पानी / वेज स्टॉक – 2–3 कप
पत्ता गोभी मटर सूप बनाने की विधि:
सबसे पहले आप एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें.
अब इसमें प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. अब आप पत्ता गोभी और हरी मटर डालकर 2 मिनट अच्छे से चलाएं.
इसके बाद आप इसमें पानी डालें और चम्मच की मदद से चलाएं. फिर स्वादानुसार नमक डालकर इसका ढक्कन बन करके 10 मिनट उबालें.
जब सब्जियां अच्छे से पक जाए तब आप इसका आंच बंद कर दें. ऊपर से काली मिर्च डालकर गरमा-गरम परोसें.
तैयार हुए पत्ता गोभी मटर सूप को आप कटोरी में निकालकर तुरंत सर्व करें|
TagsCabbageMatar Soupटेस्टीपत्ता गोभीमटर सूपCabbagePea SoupTastyCabbage and Pea Soup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





