लाइफ स्टाइल

जलेबी और दही खाने से पिंपल्स की समस्या हो जाती है दूर

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 2:52 PM GMT
जलेबी और दही खाने से पिंपल्स की समस्या हो जाती है दूर
x
दही और जलेबी का मेल बहुत पुराना है. गांव हो या शहर, लोग इसे खूब पसंद करते हैं। खासकर सर्दियों में जब नाश्ते में गरमा गरम जलेबी और ताजा दही मिलाया जाता है तो स्वाद और मजा ही कुछ और होता है.
दही और जलेबी का कॉम्बिनेशन जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी साबित होता है. इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दही सबसे अच्छा विकल्प है। तो आइए जानें कि सर्दियों में नाश्ते में दही-जलेबी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
दही के साथ जलेबी का सेवन करने से तनाव दूर होता है। जलेबी मीठी होती है और मीठी चीजें खाने से दिमाग ठंडा और खुश रहता है। साथ ही दही खाने से मन को शांति मिलती है। इसलिए अगर आप सर्दियों में सुबह नाश्ते में दही-जलेबी खाते हैं तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
सर्दियों में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। खानपान पर ध्यान देने और त्वचा की सही देखभाल करने से त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके लिए दही और जलेबी बहुत अच्छे विकल्प हैं। दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। त्वचा में कैल्शियम की कमी से सफेद दाग, खुश्की, रैशेज आदि समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए सर्दियों में सुबह दही का सेवन करना चाहिए। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखेगा। इससे चेहरे पर पिंपल्स और टैनिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी
दही और जलेबी भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। सर्दियों में ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में आपको नाश्ते में दही-जलेबी का सेवन करना चाहिए। सुबह जब ठंडी और मीठी चीजें पेट में चली जाती हैं तो पेट को बेचैनी नहीं होती और आपका दिन अच्छा जाता है।
Next Story