लाइफ स्टाइल

अस्थमा के लिए फायदेमंद है बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 3:41 PM GMT
अस्थमा के लिए फायदेमंद है बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज
x
कई शोधों में बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज के फायदे को विस्तार से बताया गया है।
अस्थमा सांस से संबंधित एक बीमारी है, जो धूल, प्रदूषण और एलर्जी से होती है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है और नियमित रूप से खांसी की भी शिकायत रहती है। साथ ही सीने में दबाव महसूस होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो श्वसन नलियों में अवरोध पैदा होने से व्यक्ति को सांस से संबंधित समस्या होती है। कुछ लोगों को अस्थमा होने पर श्वसन मार्ग में सूजन भी हो जाती है। अस्थमा के मरीजों को सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। लापरवाही बरतने से यह बीमारी और भी खतरनाक साबित हो जाती है। इसके लिए सेहत का ख्याल रखने में कोई कोताही न बरतें। वहीं, अस्थमा से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। खासकर, कोरोना काल में इसका विशेष ख्याल रखें। रोजाना काढ़ा का सेवन करें। साथ ही एक्सरसाइज और योग जरूर करें। योग के कई आसन हैं, जो अस्थमा में फायदेमंद होते हैं। इनमें एक बुटेको नोज़ ब्रीदिंग है। इस एक्सरसाइज या योग को करने से अस्थमा में बहुत आराम मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज अस्थमा के लिए फायदेमंद साबित होती है। अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं, तो बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। आइए, इस एक्सरसाइज के बारे में सबकुछ जानते हैं-
बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज
कई शोधों में बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इन शोधों में यह भी दावा किया गया है कि बुटेको नोज़ ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से तनाव में भी आराम मिलता है। इसके अलावा, ये एक्सरसाइज अस्थमा में फायदेमंद रहती है।
कैसे करें
इसके लिए सबसे पहले शांत वातावरण में समतल जमीन पर योग मैट बिछाकर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। फिर सामान्य तरह से सांस लें और छोड़ें। अब नाक को अंगूठे की मदद से बंद करें। इस दौरान अपने सिर को ऊपर नीचे हिलाएं। अब अंगूठा हटाकर सामान्य तरह से सांस लें। इस क्रम में कई बार दोहरा सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से अस्थमा में बहुत आराम मिलता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story