- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Kuttu Ki Pakode...
लाइफ स्टाइल
Kuttu Ki Pakode :नवरात्रि के तीसरे दिन बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी कुट्टू की पकौड़ी
Sarita
24 Sept 2025 8:48 AM IST

x
Kuttu Ki Pakode : कुट्टू के आटे को व्रत में खूब खाया जाता है. इस आटे से कई तरह-तरह की डिशेज भी बनाई जाती है, जो खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है. आज आपको बताते हैं नवरात्रि के तीसरे दिन आप घर पर कैसे क्रिस्पी और टेस्टी कुट्टू की पकौड़ी को झटपट बना सकते हैं इसको बनाना काफी ज्यादा आसान होता है. अगर आप एक ही जैसा खाना खा-खाकर परेशान हो गए हैं, तो आप इस तरीके से बनाकर आसानी से खा सकते हैं. इसको बनाना भी खूब आसान होता है. आइए आपको बताते हैं कैसे आप कुट्टू की पकौड़ी को घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं आइए नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी|
कुट्टू की पकौड़ी बनाने के लिए सामग्री:
कुट्टू की पकौड़ी बनाने के लिए आपको कुट्टू का आटा, आलू, काली मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, तेल इन चीजों की जरूरत होगी|
कुट्टू की पकौड़ी बनाने की विधि:
कुट्टू की पकौड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में कुट्टू का आटा आपको ले लेना है. अब उसमें आपको काली मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च, धनिया को डालकर अच्छे से मिला देना है. अब उसके ऊपर आपको धीरे-धीरे पानी को डालकर एक घोल बनाकर तैयार कर लेना है. 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए आपको इसको ऐसी ढककर रख देना है. अब आपको आलू को धोकर इसको पतले टुकड़ों में कट कर लेना है. इसके बाद अब आपको कढ़ाही में तेल गर्म करना है और फिर कुट्टू के आटे में आलू को डालकर तेल में फ्राई करने के लिए उसमें डाल देना है. ब्राउन और क्रिस्पी होने तक अब आपको इसको अच्छे से फ्राई करना है. अब आपकी कुट्टू की पकौड़ी बनकर तैयार है इसको आपको गरमागरम हरी चटनी के साथ में बनाकर खा सकते हैं|
Next Story





