- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कुट्टू की बर्फी :...

x
कुट्टू की बर्फी : इसका लाजवाब जायका किसी को भी खाने के लिए मजबूर कर देता है। एक बार जीभ पर लगने के बाद इसका स्वाद कोई भुला नहीं सकता और उसे हमेशा के लिए अपना बना लेता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसे बनाने में बहुत जोर आता होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम इसे बनाने का बिल्कुल सरल तरीका बता रहे हैं। इस विधि को फॉलो करने पर आपको यह टेस्टी स्वीट डिश तैयार करने में जरा भी कष्ट नहीं होगा।
सामग्री (Ingredients)
2 कप कुट्टू का आटा
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 कप चीनी
आधा कप बारीक कटे हुए बादाम
आधा कप बारीक कटे हुए काजू
2 चम्मच इलायची पाउडर
3 कप देसी घी
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक पैन में देसी घी डालकर गरम कर लें।
- घी गरम होने पर पैन में कुट्टू का आटा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक भून लें।
- जब आटा अच्छी तरह भून जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर भूनें।
- थोड़ी देर नारियल को भूनने के बाद पैन में चीनी डालकर उसके घुलने तक अच्छी तरह पकाएं।
- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगें, तो उसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।
- अब एक ट्रे में घी लगाकर उसमें मिश्रण को डालकर फैला लें।
- जब मिश्रण हल्का ठंडा होने लगे तो चाकू की मदद से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें।
- बर्फी के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। कुट्टू की बर्फी बनकर तैयार है।
Tagsकुट्टूबर्फीजायकेमिठाई BuckwheatBurfiFlavorsSweets जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





