लाइफ स्टाइल

Broccoli Tikki Recipe: स्नैक्स में बनाएं ब्रोकली टिक्की

Sarita
17 Dec 2025 10:50 AM IST
Broccoli Tikki Recipe: स्नैक्स में बनाएं ब्रोकली टिक्की
x
Broccoli Tikki Recipe: अगर आप भी इस बात से परेशान रहते हैं तो आप स्नैक्स में ब्रोकली टिक्की बना सकते हैं. बच्चे अक्सर सब्जियां खाने में नखरे करते हैं, खासकर ब्रोकली जैसी सब्जी. ऐसे में ब्रोकली टिक्की एक अच्छा ऑप्शन है. ब्रोकली टिक्की का स्वाद बेहतरीन होता है और इसे बड़े-बच्चे सभी खुशी-खुशी खाएंगे. आइए जानते हैं ब्रोकली टिक्की बनाने की रेसिपी|
सामग्री:
ब्रोकली- 1
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
बेसन- 2 बड़े चम्मच
चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
आलू- 2 (उबले हुए)
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
चाट मसाला- गरम मसाला
तेल- जरूरत के अनुसार
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
विधि:
ब्रोकली टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रोकली को पानी में उबाल लें और ठंडा करके दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें.
अब आप इसमें हरी मिर्च, प्याज और धनिया पत्ती को बारीक काट कर डाल दें. इसके बाद आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला डाल दें.
फिर आप बेसन और चावल का आटा को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें. इसके बाद आप मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बनाएं और उन्हें हल्का सा दबाकर चिपटा कर लें.
अब आप पैन या तवा में थोड़ा तेल डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप इसमें टिक्की को डाल दें और इसे दोनों तरफ से पका लें. एक बार में 3-4 टिक्की को पका लें. तैयार टिक्की को आप अपनी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें|
Next Story