- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Broccoli Fried Rice:...
लाइफ स्टाइल
Broccoli Fried Rice: डिनर में क्या बनाएं सोच रहे हैं तो ये डिश साबित होगी बेहतरीन ऑप्शन
Sarita
3 April 2025 11:59 AM IST

x
Broccoli Fried Rice: आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्रोकली फ्राइड राइस। डिनर के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। कई दफा हम सोच में पड़ जाते हैं कि रात के खाने में क्या बनाया जाए, तो ऐसे में इस पर भरोसा जताया जा सकता है। इसमें आप खूब सारी सब्जियां डाल सकते हैं और सादे चावलों की जगह ब्राउन राइस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये डिश काफी स्वादिष्ट होती है। बच्चों को सब्जियां खिलानी हो तो आप ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ आप रायता, चटनी या अचार भी परोस सकते हैं। इसमें आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 कप कटी हुई ब्रोकली
2 कप चावल/ब्राउन राइस
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा कप बारीक कटा प्याज
2 चम्मच तेल या देसी घी
आधा छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया
आधा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
- सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से साफ करें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- चावल को भी अच्छे से साफ करें और 15 मिनट के लिए गरम पानी में भिगोकर रख दें।
- आप ब्राउन राइस ले रहे हैं तो 20 मिनट के लिए रखें। इसके बाद एक पैन में दो कप पानी डालकर ब्रोकली को उबाल लें।
- चावल को भी उबाल लें। अब एक पैन या कड़ाही में तेल या देसी घी गरम करें। गरम तेल में जीरा और हींग डालें।
- फिर प्याज डालकर कुछ देर भून लें। चाहें तो इसमें मटर, कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च आदि भी डाल सकते हैं।
- सब्जियां पकाने के बाद इसमें ब्रोकली और चावल डालें। इसे 5 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं और बीच-बीच में चलाएं।
- सर्व करने से पहले बारीक कटा धनिया डालें और मिक्स करें। आप चाहें तो परोसने के बाद ऊपर से देसी घी भी डाल सकते हैं।
TagsBroccoliFried RiceडिनरडिशBroccoliDinnerDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





