लाइफ स्टाइल

Broccoli Cheese Burst: घर पर बनाएं टेस्टी ब्रोकली चीज बर्स्ट

Sarita
10 Feb 2026 10:53 AM IST
Broccoli Cheese Burst: घर पर बनाएं टेस्टी ब्रोकली चीज बर्स्ट
x
Broccoli Cheese Burst: ब्रोकली चीज बर्स्ट रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प है, जो सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट मेल पेश करती है. ब्रोकली में मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं चीज इसकी क्रीमी टेक्सचर और लाजवाब स्वाद को और खास बना देता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से चीज से भरी यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है. इसे आप शाम के स्नैक्स, पार्टी स्टार्टर या खास मौकों पर झटपट तैयार कर सकते हैं|
ब्रोकली चीज बर्स्ट बनाने के लिए जरूरी सामान
ब्रोकली – 1 कप (बारीक कटी हुई)
चीज – 1 कप (मोजेरेला या प्रोसेस्ड चीज, कद्दूकस किया हुआ)
उबले आलू – 2 (मैश किए हुए)
कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
ऑरिगैनो / मिक्स हर्ब्स – ½ टीस्पून
तेल – तलने के लिए
ब्रोकली चीज बर्स्ट बनाने का तरीका :
सबसे पहले ब्रोकली को हल्का सा उबालकर ठंडा कर लें और बारीक काट लें.
एक बड़े बाउल में मैश किए आलू, ब्रोकली, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और ऑरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
अब मिश्रण से छोटी लोइयां बनाएं और बीच में कद्दूकस किया चीज भरकर बॉल या पैटी का शेप दें.
तैयार बॉल्स को पहले कॉर्नफ्लोर में और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.
कढ़ाही में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
गरमागरम ब्रोकली चीज बर्स्ट को टोमैटो केचप या मयोनीज के साथ सर्व करें|
Next Story