लाइफ स्टाइल

Bridal Mehndi Designs: इस वेडिंग सीजन में ट्राई करें ये यूनिक मेहंदी डिजाइन

Sarita
19 May 2025 11:12 AM IST
Bridal Mehndi Designs: इस वेडिंग सीजन में ट्राई करें ये  यूनिक मेहंदी डिजाइन
x
Bridal Mehndi Designs: बिहार में शादी-ब्याह का माहौल आते ही महिलाओं और लड़कियों के बीच मेहंदी लगाने का जोश चरम पर होता है। मेहंदी न सिर्फ सजावट का हिस्सा होती है बल्कि यह भारतीय परंपरा में सौभाग्य और प्रेम का भी प्रतीक मानी जाती है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स जो आपके फ्रंट और बैक दोनों हाथों को बेहद आकर्षक बनाएंगे।
क्लासिक फ्लोरल आर्ट:
यह पारंपरिक डिजाइन हर मौसम में लोगों की पहली पसंद बना रहता है। बड़े-बड़े फूलों के साथ पत्तियों और जालीदार मोटिफ्स का मिश्रण इसे और खास बनाता है। हथेली पर आकर्षक मंडला और उंगलियों पर नाजुक बेल-बूटे इसे एलिगेंट लुक देते हैं।
अरेबिक एक्सप्रेशन:
अरेबिक मेहंदी का बोल्ड और मॉडर्न अंदाज हर किसी का ध्यान खींच लेता है। इसमें लहरदार रेखाएं, ज्योमेट्रिकल पैटर्न और गाढ़े स्ट्रोक्स का बेहतरीन उपयोग होता है। कलाई पर ब्रैसलेट लुक देने के लिए मोटी रेखाएं बेहद कारगर रहती हैं।
Next Story