- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: नाश्ते के...
लाइफ स्टाइल
Breakfast: नाश्ते के लिए है बेस्ट है मुलायम और स्पंजी सेट डोसा
Sarita
1 July 2025 1:42 PM IST

x
Breakfast: डोसा एक स्वादिष्ट और सेहतमंद भोजन है। इसे नाश्ते या दोपहर के भोजन में खाया जाता है। आपने सादा डोसा और मसाला डोसा तो खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी सेट डोसा खाया है? यह डोसा मुलायम और स्पंजी होता है। तो चलिए जानते हैं सेट डोसा बनाने की विधि।
सेट डोसा बनाने के लिए सामग्री :
चावल- दो कप
उड़द दाल- आधा कप
पोहा- 2 बड़े चम्मच
मेथी के दाने- एक छोटा चम्मच
पानी
नमक- स्वादानुसार
तेल
सेट डोसा बनाने की विधि :
सेट डोसा बनाने के लिए आपको डोसा का बैटर तैयार करना होगा. आप चावल को धोकर पानी में भिगो दें. दाल को भी साफ पानी से धोकर साफ कर लें और इसे भी भिगो दें. मेथी दाना को भी पानी में कुछ घंटे के लिए डाल दें. पोहा को 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
चावल और दाल को 6 से 7 घंटे के लिए भिगो दें. अब इसे मिक्सी में पीस लें और सम्मोथ पेस्ट बना लें. इस बात का ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा ना हो. बैटर में आप को नमक मिक्स कर दें और ढककर इस मिश्रण को 8 से 10 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें.
अगर आप ठंडे जगह में रहते हैं तो फर्मेंट होने में और ज्यादा टाइम लग सकता है.
जब बैटर तैयार हो जाए तब आप इससे डोसा बना सकते हैं.
अब तवे को गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तब आप इसमें एक बड़े चम्मच की मदद से डोसा के बैटर को डालें और इसे हल्का सा फैलाएं. इसको रेगुलर डोसा के जैसा नहीं फैलाना है. आप मध्यम आंच पर इस डोसा को पकाएं.
अब इसमें आप किनारों पर एक चम्मच तेल को डालें. डोसा के ऊपर एक ढक्कन को रखें और इसे ढककर एक से दो मिनट के लिए पकाएं. ये हल्का सा फूल जाएगा और इसका रंग बदल जाएगा. आपका डोसा तैयार है. इसे आप नारियल की चटनी के साथ परोसें और एंजॉय करें|
TagsBreakfastनाश्तेमुलायमस्पंजीसेट डोसाBreakfastsoftspongyset dosa जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





