लाइफ स्टाइल

Breakfast Recipe: सुबह नाश्ते में खाएं आयरन से भरपूर चुकंदर का चीला

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 12:08 PM IST
Breakfast Recipe:  सुबह नाश्ते में खाएं आयरन से भरपूर चुकंदर का चीला
x
Breakfast Recipe: आप इसका सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको इसकी शानदार रेसिपी बताने वाले हैं। आप इसका सेवन सुबह के समय चीला के रूप में कर सकते हैं। तो, चलिए आपको बताते हैं आप बीटरूट का चीला
सामग्री: Ingredients
1 बीटरूट, आधा कप बेसन, 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन की कलियाँ, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला, नमक स्वाद अनुसार:
बीटरूट चीला बनाने की विधि: Method to make Beetroot Cheela:
बीटरूट चीला बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट के साथ 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन को मिक्सर जार में डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें। अब अगले स्टेप में बेसन का घोल बना लें। बेसन के घोल में बीटरूट का मिश्रण डालें और उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब बैटर में 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए ढककर रखें
अब अगले स्टेप में गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का बटर लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से बैटर लें और उसे पैन पर डालें और गोलाई में फैलाएं। अब ऊपर से थोड़ा बटर डालें और ब्राउन होने तक दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका गरमगरम बीटरूट चीला तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खाएं।
Next Story