- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: नाश्ते में...

x
Breakfast : कई बार परिवार के सदस्य एक जैसे पराठे खा-खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप दही के पराठे ट्राई कर सकते हैं। दही के पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें खाने में कोई नुकसान भी नहीं है। पुराने ज़माने के लोग अक्सर दही के पराठे बनाया करते थे। आइए जानते हैं दही के पराठे कैसे बनाए जा सकते हैं।
सामग्री :
आटा-4 कप
दही-1/2 कप
पुदीना पत्ता-1/2 चम्मच
हरी मिर्च-2 बारीक कटी
प्याज-1 बारीक कटा हुआ
नमक-स्वादानुसार
हल्दी-1/2चम्मच
घी-3 चम्मच
अजवाइन-1/2 चम्मच
दही के पराठे बनाना बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे में अजवाइन, हरी मिर्च, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल लें औरअच्छे से मिक्स कर लें। अब दही, पुदीना पत्ता और एक चम्मच घी डालकर भी अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।अब अपनी आवश्यकता के हिसाब से पानी डालकर आटे को गूंध लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें। ऊपर से भले ही कपड़ा ढंक दें। अब आटे की लोई बनाकर उससे पराठे बनाएं। पराठे को घी लगाते हुए अच्छे से सुनहरा होने तक दोनों साइड से पका लें। चटनी या सब्जी के साथ पराठा खाएं।
TagsBreakfastनाश्तेदहीपराठाbreakfastcurdparathaजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





