- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: नाश्ते में...
लाइफ स्टाइल
Breakfast: नाश्ते में बनाकर खाएं गरमागरम आलू और पनीर के पराठे
Sarita
21 Feb 2025 9:53 AM IST

x
Breakfast: प्रोटीन से भरपूर ये रेसिपी न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाएं जाते हैं ये टेस्टी आलू पनीर पराठा।
आलू पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री-
आटा- 2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
उबला आलू कद्दूकस- 3/4 कप
अदरक कद्दूकस-1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
पनीर कद्दूकस- 1 कप
जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा- 2 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते कटे- 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
अमचूर-1/2 टी स्पून
बटर/तेल- 2-3 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार
आलू पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छानकर उसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथे। इसके बाद आटे की सतह पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें। अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और कसा हुआ आलू डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मसाले में पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें। आपके आलू पनीर के पराठे का मसाला तैयार हो गया है।
TagsBreakfastनाश्तेआलूपनीरपराठेBreakfastSnacksPotatoPaneerParathasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





