लाइफ स्टाइल

Breakfast: झटपट बनाये कमाल के टेस्टी पोहे

Sarita
3 March 2025 6:59 AM IST
Breakfast: झटपट बनाये कमाल के टेस्टी पोहे
x
Breakfast: रोजाना हेल्दी नाश्ता पसंद करने वाले लोगों के लिए पोहा एक अच्छा ऑप्शन है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पोहा खूब फेमस है। दोनों जगह पर इसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। अच्छी बात यह है कि पोहा झटपट बनकर तैयार हो जाता है। वैसे तो मध्यप्रदेश में इसे स्टीम कर के बनाया जाता है, लेकिन हम यहां फटाफट बनने वाली रेसिपी बता रहे हैं।

Ingredients for पोहा:

पोहा (Poha) – 2 कटोरी
राई (Mustard) - आधा छोटी चम्म्च
हल्दी (turmeric) – आधा छोटी चम्म्च
नमक (Salt) – स्वादानुसार हरी
मिर्च (Green chilli) – 1-2
तेल (oil) – 1 बड़ा स्पून
प्याज (onion) – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
टमाटर (tomatoes) – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
करी पत्ता (Curry leaf) – 5 -6
नींबू (Lemon) – 1 हरा
धनिया (green coriander) – बारीक कटा हुआ
भुुजिया (Bhujia) – स्‍वादानुसार
1.सबसे पहले प्याज (onion), टमाटर और हरी मिर्च, हरे धनिये को बारीक -बारीक काट ले अब पोहे को चावल छानने वाली छलनी में रख कर पानी से अच्छे से धोकर निथार ले जिससे की पोहे का पानी निकल जाये
2. कढ़ाई में तेल गर्म करे और उसमे राई डाले और प्याज डाल कर भुने हल्दी और टमाटर,करी पत्ता डाल कर चलाये और पकने दे जब वह सॉफ्ट हो जाये तब पोहे डालकर मिलाये और गैस बंद कर दे अब नींबू का रस डालकर मिलाये और प्लेट में निकाल कर हरा धनिया व नमकीन(Bhujia)डाल कर गर्मा गर्म सर्व करे|
Next Story