लाइफ स्टाइल

Breakfast: कुछ चटपटा खाने का मन है तो इस आसान रेसिपी से झटपट बनाएं ये डिश

Sarita
29 March 2025 9:01 AM IST
Breakfast: कुछ चटपटा खाने का मन है तो इस आसान रेसिपी से झटपट बनाएं ये डिश
x
Breakfast: अगर आप भी सुबह के नाश्ते में ऐसी ही झटपट वाला चटपटा ब्रेकफास्ट बनाने की सोच रहे हैं तो यहां आपको कई स्नैक्स के आइडिया दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको लजीज हेल्दी और स्पाइसी नाश्ते की रेसिपीज भी बताई जा रही है, ताकि आप सुबह या शाम के नाश्ते में चाय के साथ सबके मुंह का स्वाद बढ़ा सकें। ये रही हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की रेसिपी।
मेथी थेपला बनाने की सामग्री
दो कप आटा, सूखी मेथी, तेल, नमक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पाउडर, चीनी और दही।
मेथी थेपला बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- आटे में सूखी मेथी, नमक, बारीक कटी हरी धनिया,चीनी और हल्का सा तेल डाल कर मिला लें।
स्टेप 2- इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट भी मिलाएं।
स्टेप 3- दही के माध्यम से आटे को अच्छे से गूंथ लें।
स्टेप 4- अब इसके पतले पतले पराठे बेल लें।
स्टेप 5- तवे को गर्म करके पराठे को घी में सेंक लें।
आपका मेथी थेपला तैयार है।
Next Story