- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bread Uttapam :इस...
लाइफ स्टाइल
Bread Uttapam :इस स्वादिष्ट डिश के लिए आप आसानी से बचा सकते हैं समय
Sarita
20 Jun 2025 11:46 AM IST

x
Bread Uttapam : अब हम आपको बताने जा रहे हैं 10 मिनट में तैयार होने वाली डिश ब्रेड उत्तपम की रेसिपी। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो इस बार यह बनाकर जरूर देखें। इस साउथ इंडियन डिश का स्वाद शानदार होता है। छोटे हो या बड़े सबके सब इसे खाकर बस इसकी तारीफ करते रह जाएंगे। आपको भी नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प मिल जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड स्लाइस – 4
सूजी – 1/2 कप
मैदा – 2 टेबल स्पून
दही – 1/2 कप
अदरक कद्दूकस – 1 टेबल स्पून
छोटा प्याज कटा – 1
शिमला मिर्च कटी – 1/2
हरी मिर्च कटी – 2
टमाटर कटा – 1
नमक – स्वादानुसार
तेल
पानी
- सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट लें। उसके बाद ब्रेड पर पानी लगाकर उसे सॉफ्ट कर लें। अब इसमें सूजी, दही और थोड़ा सा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें।
- पेस्ट इस तरह का बनना चाहिए कि वह आसानी से तवे पर फैलाया जा सके। जब पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो उसमें कटी सब्जियां मिलाएं।
- इस दौरान तवे को गरम करने के लिए गैस पर रख दें। तवे पर घोल को डालने से पहले अब उसमें सबसे आखिरी में नमक डालें जिससे उत्तपम में अतिरिक्त पानी नहीं आए।
- अब तवे पर थोड़ा सा तेल डाल दें। तवा जब गरम हो जाए तो उस पर उत्तपम का घोल डाल दें। अब घोल को जिस तरह चीला बनाने के लिए घोल फैलाते हैं उसी तरह फैलाएं।
- जब उत्तपम एक तरफ से सिक जाए तो उसे तवे पर पलटा दें। पलटते समय थोड़ा सा तेल भी डाल दें।
- जब तक दोनों ओर से उत्तपम अच्छे से न सिक जाए तब तक उसे तवे पर ही रखें। अच्छी तरह से सिकने के बाद उत्तपम को तवे से उतार लें।
- अब उत्तपम तैयार हो चुका है। इसे सॉस या चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
Next Story





