- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bread Pudding: हर बाइट...

x
Bread Pudding रेसिपी: देखने में आता है कि अधिकतर घरों में ब्रेड किचन का मुख्य हिस्सा होता है। लोग आए दिन इसे नाश्ते के रूप में काम लेते हैं। इसकी अलग-अलग डिश बनाकर इनका मजा लिया जाता है। आज हम आपको एक स्पेशल डिश ब्रेड पुडिंग की रेसिपी बता रहे हैं, जो शायद आपने अभी तक नहीं चखी हो। इसे चखने के बाद आप भी इस पर फिदा हो जाएंगे। यह स्वीट डिश बनाने में काफी आसान है। इसे आप ब्रेड, दूध, किशमिश और मार्मलेड से तैयार कर सकते हैं। विशेष तौर पर यह बच्चों को काफी पसंद आती है। जरूरी नहीं है आप इसे बनाने के लिए किसी खास अवसर का इंतजार करें। आपकी जब इच्छा हो तब इसे तैयार करें और सबका दिल जीत लें। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर अपनी हर मुश्किल आसान बनाएं।
सामग्री (Ingredients)
2 अंडे
2 टेबल स्पून चीनी
1 टी स्पून वनीला एसेंस
1 या 1 ½ कप दूध
किशमिश
4-5 ब्रेड (चौकोर पीस में कटी हुई)
2-3 टी स्पून मार्मलेड
विधि (Recipe)
- एक कटोरी में दोनों अंडों को तोड़ लें।
- इन्हें अच्छी तरह फेंटें। फिर इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इसमें वनीला एसेंस और दूध मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके इसमें किशमिश डालें।
-टिन के बर्तन में ब्रेड के पीस रख कर तैयार किए मिक्सचर को डालें।
- ऊपर से थोड़ा मार्मलेड डालें।
- अब बर्तन को स्टीमर पर रखकर स्टीमर को 10 मिनट के लिए उबले हुए पानी में रख दें।
- आप इसे करीब पांच से सात मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं।
- तैयार होने पर ठंडा होने के बाद सर्व करें।
Tagsब्रेड पुडिंग रेसिपीbread pudding recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





