- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- bread pizza: इस टेस्टी...
लाइफ स्टाइल
bread pizza: इस टेस्टी डिश को बनाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
Sarita
5 April 2025 10:59 AM IST

x
bread pizza: यह एक झटपट बनने वाली स्वादिष्ट डिश है। यह हेल्दी होने के साथ बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। खास बात यह है कि इस डिश को बच्चों के साथ बड़े भी पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे बाजार जैसे स्वाद वाला ब्रेड पिज्जा तैयार करने की आसान विधि। इसे फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। इस डिश को गरमा गरम कैचप या पिज्जा सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
6 सैंडविच ब्रेड स्लाइस
मक्खन आवश्यकतानुसार
पिज्जा सॉस आवश्यकतानुसार
1 मीडियम प्याज
1 मीडियम शिमला मिर्च
1 मीडियम टमाटर
5 से 6 ऑलिव्स
आर्गेनो आवश्यकतानुसार
सूखी तुलसी आवश्यकतानुसार
1 से 1.25 कप कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला चीज या पिज्जा चीज (वैकल्पिक)
रेड चिली फ्लैक्स (वैकल्पिक)
- सबसे पहले एक पैन को गरम करके इसके ऊपर करीब आधा से 1 चम्मच जैतून का तेल फैला लें।
- आंच कम रखें। अब इसके ऊपर ब्रेड स्लाइस रखकर उसके बेस को हल्का सा टोस्ट करके पलट दें।
- इसके बाद हल्के सेंके हुए हिस्से पर जल्दी से थोड़ा पिज्जा सॉस फैला दें। प्याज व सभी सब्जियां ऊपर से डाल दें।
- ध्यान रखें टॉपिंग डालते समय आंच कम रखें। आर्गेनो और तुलसी जैसी सूखी जड़ी-बूटियां स्प्रिकंल करें।
- साथ ही कुटी हुई काली मिर्च या काली मिर्च पाउडर भी डाल दें। अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज़ या पिज्जा चीज डालें।
- आंच कम करके ब्रेड पिज्जा पर ढक्कन लगा दें। चीज़ के पिघलने और ब्रेड के टोस्ट होने तक पकाएं।
- चमचे से निकालकर सर्विंग प्लेट पर रखकर उस पर रेड चिली फ्लैक्स स्प्रिंकल करें। ब्रेड पिज्जा तैयार है।
Tagsbread pizzaटेस्टीडिशbread pizzatastydishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





