लाइफ स्टाइल

Bread Pizza: भूख शांत करना चाहते हैं तो कम समय में तैयार करें ये ब्रेड पिज्जा

Sarita
14 July 2025 9:33 AM IST
Bread Pizza: भूख शांत करना चाहते हैं तो कम समय में तैयार करें ये ब्रेड पिज्जा
x
Bread Pizza: आइए जानते हैं उस डिश के बारे में. हम बात कर रहे हैं ब्रेड पिज्जा की. यह डिश कम समय में बनकर आसानी से जल्दी तैयार हो जाती है. अगर आप भी तेज भूख को शांत करने के लिए ब्रेड पिज्जा बनाने की सोच रहे हैं, तो इस खास रेसिपी को फॉलो कर लें|
ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए सामग्री:
अब आप घर पर कम समय में ब्रेड पिज्जा रेडी कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी. जैसे ब्रेड स्लाइस, टोमेटो सॉस, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, ओरिगैनो, चार्ट मसाला, चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक, और तेल इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप फटाफट ब्रेड पिज्जा बना सकते हैं|
ब्रेड पिज्जा बनाने का तरीका:
ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए आपको ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट में रखना है. उसके बाद स्लाइस के ऊपर टोमेटो सॉस लगाएं, आप स्लाइस के ऊपर टोमेटो सॉस के अलावा पिज्जा सॉस भी लगा सकते हैं. अब ब्रेड के ऊपर कुछ सब्जियां डाल दें. जैसे बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, मशरूम और अपनी पसंद की दूसरी सब्जी|
ओवन या माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल :
अब इसके ऊपर ओरिगैनो, चार्ट मसाला, चिल्ली फ्लेक्स और स्वाद अनुसार नमक डाल दें. अब आप इसे ओवन या फिर माइक्रोवेव में 5 से 6 मिनट के लिए बेक करने के लिए रख दें. अब आपका ब्रेड पिज्जा तैयार हो गया है. आप अगर चाहे तो इसके ऊपर चीज भी डाल सकते हैं|
Next Story