लाइफ स्टाइल

Bread Pastry: इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है

Sarita
13 Aug 2025 6:58 AM IST
Bread Pastry: इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है
x
Bread Pastry: आज हम बात कर रहे हैं पेस्ट्री की। यह कई चीजों को मिलाकर बनाई जाती है जैसे कि आटा, चीनी, दूध, मक्खन, बेकिंग पाउडर और अंडे। यह एक ऐसी स्वीट डिश है जो बच्चों की फेवरेट लिस्ट में जरूर होती है। हम आपको ब्रेड पेस्ट्री बनाना बताएंगे। यह अपने खास स्वाद के चलते सबकी जुबान पर राज करती है, फिर वो चाहे घर का छोटा सदस्य हो या बड़ा। आप एक बार यह डिश बनाना सीख जाएंगे तो बेकरी का मुंह देखने की कोई जरूरत नहीं। फिर तो जब भी आपकी इच्छा होगी इसे फटाफट तैयार कर लेंगे।
सामग्री (Ingredients)
4 वाइट ब्रेड स्लाइस
1/3 कप व्हिप क्रीम
2 बड़े चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच रंगीन शुगर बॉल
25-30 चॉकलेट चिप्स
1-2 चेरी
1/4 कप पानी
- ब्रेड पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले फ्रिज में रखे गए एक ठंडे बाउल में व्हिप क्रीम डालकर चम्मच से फेटें।
- 2 मिनट तक धीमे फेटें और 3 मिनट तक तेजी से फेंटें। अब एक कटोरी मे चीनी और पानी को अच्छी से घोल लें ताकि शुगर सीरप तैयार हो जाए।
- पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काट लें और बीच में से भी काट लें। ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चम्मच शुगर सीरप फैलाएं।
- इसके बाद क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें। इसके ऊपर भी ठीक पहले की तरह शुगर सीरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं।
- इसी तरह से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें। ब्रेड पेस्ट्री को चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स या अपने मनपसंद तरीके से सजाएं।
Next Story