- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Box Office: बॉक्स ऑफिस...
लाइफ स्टाइल
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है 'भूल चूक माफ़', जानें 'केसरी वीर' और दूसरी फिल्मों का हाल
Sarita
30 May 2025 8:23 AM IST

x
Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में चल रही हैं। जिनमें ‘भूल चूक माफ’ से लेकर ‘केसरी वीर’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ तक शामिल हैं। जानते हैं गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
भूल चूक माफ:
मेडॉक फिल्म्स इन दिनों लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्में ला रहा है और लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इन दिनों मेडॉक की फैमिली एंटरटेनर ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। बुधवार को साढ़े तीन करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 3.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही एक हफ्ते में भी राजकुमार राव की भूल चूक माफ 50 करोड़ का आंकड़ा छूने से चूक गई। फिल्म अब तक कुल 44 करोड़ की कमाई कर पाई है।
केसरी वीर:
पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए तरस रही ‘केसरी वीर’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को 16 लाख कमाने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 14 लाख की ही कमाई कर पाई। इस तरह से एक हफ्ते में फिल्म कुल 1.53 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग:
नई फिल्मों के बीच टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। गुरुवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ रहा था। अब तक कुल 13 दिनों में 'मिशन इम्पॉसिबल 8' 81.10 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है और अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच पा रही है। फिल्म ने गुरुवार 65 लाख रुपए बॉक्स ऑफिस पर जुटाए। इससे पहले बुधवार को फिल्म की कमाई 70 लाख रुपए रही थी। ‘रेड 2’ अब तक कुल 165.05 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
TagsBox Officeभूल चूक माफ़''केसरी वीर'Box OfficeBhool Chook Maaf''Kesari Veer' जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





