- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lauki Aloo Paratha:...

x
Lauki Aloo Paratha: नाश्ते में आपने आलू से बना पराठा तो खूब खाया होगा, आलू का पराठा जब घर में बनता है तब सारे लोग खुश हो जाते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि आप लौकी और आलू से भी टेस्टी पराठे तैयार कर सकते हैं? जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस आर्टिकल में लौकी और आलू से गरमा-गरम पराठे बनाने की आसान रेसिपी. लौकी आलू के पराठे का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इसे घर पर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं|
सामग्री :
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
लौकी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप
उबले आलू (मैश किए हुए) – 2 मध्यम
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती (बारीक कटी) – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
तेल – जरूरत अनुसार
लौकी आलू पराठा बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप गेहूं के आटे में नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और इसे ढककर 10–15 मिनट रख दें.
अब आप कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का निचोड़ लें जिससे इसका अतिरिक्त पानी अच्छे से निकल जाए और पराठे का भरावन गीला न हो.
इसके बाद आप एक बर्तन में लौकी, उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप इसे हल्के हाथों या चम्मच की मदद से मिक्स करें.
अब तैयार हुए आटे की लोई लें, इसके बाद आप इसे बेलन की मदद से गोल बेलें फिर बीच में कटोरी जैसा बनाएं और लौकी आलू का भरावन रखकर अच्छे से हल्के हाथों से बेल लें.
अब गैस में तवा गर्म करें, तवा गर्म हो जाने के बाद आप इसमें पराठे डालकर धीमी आंच पर सेंकें. पराठे को दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
सारे पराठे को आप इसी तरह तैयार कर लें. अब एक प्लेट में तैयार हुए लौकी आलू के पराठे को निकालकर दही या चटनी के साथ सर्व करके खाएं|
TagsLauki AlooParathaलौकी आलूपराठा Lauki AlooBottle gourd and potatoParatha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





