- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Blackheads Removal...
लाइफ स्टाइल
Blackheads Removal Tips: अगर आपकी नाक पर भी हैं ब्लैकहेड्स तो आजमाएं ये आसान तरीका
Sarita
16 May 2025 9:21 AM IST

x
Blackheads Removal Tips: आमतौर पर यह स्किन समस्या नाक पर होती है, जो देखने में बहुत खराब लगता है. वैसे तो लोग इसे हटाने के लिए अपने बालों की सफाई करवाते हैं, लेकिन आप इसको हटाने के लिए घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं. आइए इस लेख में हम आपको कुछ आसान और कारगर घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं|
नींबू और शहद इस्तेमाल करें:
एक्सपर्ट के मुताबिक नींबू में प्राकृतिक एसिड पाया जाता है और शहद में एंटीसेप्टिक होता है जो त्वचा की गंदगी को साफ करने में मदद करता है. ऐसे में ब्लैकहेड्स हटाने के लिए सबसे पहले एक नींबू का रस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं. फिर इसे नाक पर लगाएं 15 मिनट तक रखें और साफ पानी से धो लें|
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें:
बेकिंग सोडा एक प्रभावी एक्सफोलिएटर है जो मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे नाक पर 10 मिनट लगाकर साफ पानी से धो लें. ऐसा करने से ब्लैकहेड्स पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे|
दही और हल्दी का इस्तेमाल करे:
दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड और हल्दी के एंटी-एजिंग गुण ब्लैकहेड्स को कम करने में काफी मदद करते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. फिर इसे नाक पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें|
TagsBlackheadsनाकब्लैकहेड्सतरीकाBlackheadsnoseblackheadsmethodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





