लाइफ स्टाइल

Black Chana Uttapam : नाश्ते में ट्राई करें काले चने से बना ये टेस्टी उत्तपम

Sarita
26 Jan 2026 6:58 AM IST
Black Chana Uttapam  : नाश्ते में  ट्राई करें काले चने से बना ये टेस्टी उत्तपम
x
Black Chana Uttapam : नाश्ते का समय हो या घर पर कुछ नया बनाने का मन आप रात भर भिगोए हुए काले चने से बना ये टेस्टी उत्तपम जरूर बनाकर ट्राई करें. ये उत्तपम स्वाद में लाजवाब होने के साथ बनाने में भी आसान है. आप इसे नाश्ते में, बच्चों के लंच बॉक्स में या ऑफिस टिफिन के लिए आराम से तैयार कर सकते हैं. घर के सभी लोग को काले से बना उत्तपम जरूर पसंद आएगा. तो आइए बताते हैं आपको नाश्ते के लिए गरमा-गरम काले चना का उत्तपम बनाने की रेसिपी|
काले चने से उत्तपम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
काला चना – 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
चावल – आधा कप (भिगोए हुए)
दही – 2 चम्मच
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 1-2
नमक – स्वादानुसार
जीरा – आधा छोटी चम्मच
इनो / फ्रूट साल्ट – 1 छोटी चम्मच
प्याज – आधा कप (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – आधा कप (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
तेल – सेंकने के लिए
काले चने से उत्तपम बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप काले चने और चावल को रातभर पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद आप इसे अच्छी तरह धोकर मिक्सी में डालें और अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर पीस लें.
तैयार हुए बैटर को बर्तन में निकालकर दही, नमक और जीरा मिलाएं. उत्तपम बनाने से पहले आप बैटर में इनो डालकर हल्के हाथ से चलाएं, जिससे बैटर फूला रहे.
अब आप तवा गर्म करके हल्का सा तेल लगाएं. अब चम्मच की मदद से उत्तपम का बैटर डालकर हल्का फैलाएं और ऊपर से प्याज, टमाटर और हरा धनिया डाल दें.
उत्तपम को ढककर अच्छे से पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सेंक लें और गरमा-गरम परोसें|
Next Story