- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Black Chana Appe: अब...

x
Black Chana Appe: आजतक आपने सिर्फ चने से सलाद और चाट बनाकर ट्राई किया होगा, लेकिन अगर आप इसके अप्पे बनाएंगे तो जरूर इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर काले चने से टेस्टी और मजेदार अप्पे बनाने की रेसिपी:
काले चने के अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
काला चना – 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
सूजी – 2 बड़ा चम्मच
दही – आधा कप
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
प्याज – 1 बारीक कटा
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – आधा चम्मच
जीरा – आधा चम्मच
ईनो/फ्रूट साल्ट – आधा चम्मच
तेल – जरूरत अनुसार
काले चने के अप्पे बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप काले चने को रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद सुबह चने को साफ पानी से धोकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
अब एक बड़े बर्तन में चने का पेस्ट निकालें, फिर इसमें नमक, सूजी, हल्दी और जीरा डालकर घोल को अच्छे से मिक्स करें.
इसके बाद बारीक तैयार हुए बैटर में कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अप्पे बनाने से ठीक पहले घोल में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
अप्पे पैन को गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा-सा तेल डालें. अब सांचों में तैयार घोल भर दें. इसे ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं. जब नीचे से अप्पे सुनहरे हो जाएं तो अप्पे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. इसी तरह आप सारे अप्पे को तैयार कर लें.
अब तैयार हुए गरमा-गरम काले चने के अप्पे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें|
TagsBlack ChanaAppe:काले चनेअप्पे Black ChickpeasAppe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





