- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bitter gourd pickle:...

x
Bitter gourd pickle: डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का अचार एक औषधि जैसा है। ऐसे ही कई लोगों को करेले की सब्जी भले ही नहीं भाती हो लेकिन अगर उन्हें इसका अचार मिल जाए तो वे उसे चाव से खा लेते हैं। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह भरवां और कटे हुए करेले दोनों तरह से बनाया जा सकता है। भरवां करेले के लिए छोटी किस्म और कटे हुए करेले का अचार बनाने के लिए लंबे किस्म के करेले ज्यादा उपयोगी होते हैं। इस अचार को कांच के जार में भरकर स्टोर किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
करेले – 1/2 किलो
राई – 4 टी स्पून
जीरा – 2 टी स्पून
मेथीदाना – 2 टी स्पून
अजवायन – 1 टी स्पून
हींग – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
सिरका – 1/4 टी स्पून
सरसों का तेल – 1/2 टी स्पून
काला नमक – 1 टी स्पून
सादा नमक – 3 टी स्पून (स्वादानुसार)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले करेले लेकर उन्हें साफ पानी में 2-3 बार अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद करेले सुखाने के लिए रख दें।
- जब करेले सूख जाएं तो उनके दोनों ओर के डंठल को काटकर अलग कर दें। अब करेले के पतले-पतले गोल टुकड़े काट लें।
- कटे हुए करेले एक बाउल में डालकर उसमें एक चम्मच नमक डालकर मिला दें और आधा घंटे के लिए ढककर रख दें।
- आधा घंटे बाद करेले लेकर उन्हें दोबारा दो बार अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद करेले को सूती कपड़े पर रखकर 1-1.30 घंटे के लिए सूखने को रख दें।
- तय समय के बाद करेले को अच्छी तरह से पोछ लें। अब एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इसमें जीरा, मेथी दाना, अजवायन डालकर लाइट ब्राउन होने तक ड्राई रोस्ट कर लें। इसके बाद इन मसालों को ठंडा कर दरदरा पीस लें।
- अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। इसके बाद तेल में हींग और करेले डाल दें।
- ऊपर से हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और करेले 4-5 मिनट तक भूनें जिससे वे ठीक से नरम हो जाएं। इसके बाद गैस बंद कर सारे भुने मसाले डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद सौंफ पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सिरका और नमक डालकर ठीक से मिला दें। तैयार है करेले का अचार।
TagsBitter gourd pickleस्वाद Bitter gourd pickletaste जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





