- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Biscuit Kheer: बच्चों...

x
Biscuit Kheer: आपने वैसे तो कई तरह की खीर खाई ही होंगी जैसे चावल की खीर, लौकी की खीर या फिर साबुदाने की खीर लेकिन क्या आपने कभी बिस्किट से बनी हुई खीर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको यह स्पेशल डिश बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। बच्चों को बिस्किट काफी पसंद होते हैं। ऐसे में वे इस डिश पर फिदा हुए बिना नहीं रह पाएंगे। वे जल्द ही इसे दुबारा बनाने की मांग करने लगेंगे। कह सकते हैं कि यह पूरे परिवार के लिए शानदार चोइस रहेगी।
सामग्री (Ingredients)
बिस्किट (कोई भी) - 1 कप
गरम किया हुआ दूध - 1 लीटर
ब्राउन शुगर या शुगर - ¾ कप
इलायची पाउडर - थोड़ा सा
काजू रोस्ट किया हुआ
विधि (Recipe)
- सबसे पहले दूध में शक्कर मिलाकर उसे अच्छी तरह से उबालकर लगभग ¾ लीटर कर लें।
- फिर उसे गैस से उतारें और उसमें बिस्किट तोड़कर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके साथ में इलायची पाउडर भी डालें।
- फिर काजू को हल्का सा घी में रोस्ट करके खीर के ऊपर सजाएं।
- तैयार है बिस्किट की खीर। इसके बाद इसे गरमागरम सर्व करें।
TagsBiscuit KheerडिशBiscuit KheerDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





