- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bihari Style Aloo...
लाइफ स्टाइल
Bihari Style Aloo Bhujia: घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल आलू भुजिया
Sarita
21 Feb 2026 8:57 AM IST

x
Bihari Style Aloo Bhujia: सुबह नाश्ते में रोटी और पराठे के साथ आपका सब्जी बनाने का मन नहीं है तो आप आलू भुजिया बना सकते हैं. आप बिहारी स्टाइल आलू भुजिया को ट्राई करें. इसे बनाना आसान है आधे घंटे में तैयार हो जाती है. आप इसे लंच में चावल दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं|
बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए सामग्री :
आलू- 4
सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
राई- आधा छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 1
हरी मिर्च- 1
प्याज- 1 पतला कटा हुआ
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बिहारी स्टाइल आलू भुजिया को कैसे तैयार करें?
बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छीलकर पतले लंबे टुकड़ों में काट लें. आलू को आप 2-3 बार पानी से धो लें.
बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के लिए आपको सरसों तेल की जरूरत पड़ेगी. कड़ाही को गर्म करें सरसों का तेल डालें और इसे हल्का धुआं उठने तक गर्म कर लें.
अब आप तेल में जीरा और राई डालें. राई और जीरा जब चटकने लगे तो सूखी लाल मिर्च डाल दें. फिर हरी मिर्च और प्याज डालें. प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद कटे हुए आलू को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. नमक मिलाएं और इसे ढक दें. बीच बीच में ढक्कन हटाकर चलाते रहें.
अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें. मसाले को अच्छे से पका लें.
जब सारे मसाले पक जाएं तो ढक्कन हटाकर तेज आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें जिससे ये हल्के क्रिस्पी हो जाएंगे|
TagsAloo Bhujiaआलू भुजियाAloo Bhujia जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





