लाइफ स्टाइल

Bihari Gobhi Sukhota :देसी तरीके से बनाएं बिहार का फेमस सुखौता गोभी की सब्जी

Sarita
24 Feb 2026 12:43 PM IST
Bihari Gobhi Sukhota  :देसी तरीके से बनाएं बिहार का फेमस सुखौता गोभी की सब्जी
x
Bihari Gobhi Sukhota : ताजा फूल गोभी की सब्जी तो हर किसी ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बिहार का फेमस गोभी सुखौता की सब्जी का स्वाद चखा है? गोभी सुखौता की सब्जी धूप में सूखी हुई गोभी से तैयार किया जाता है जिसका स्वाद एकदम कमाल और अलग होता है. आइए जानते हैं गोभी सुखौता की सब्जी बनाने की रेसिपी जिसे आप भी अपने घर पर बनाकर खा सकते हैं|
गोभी सुखौता की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:
सूखी हुई गोभी – 1 कटोरी
सरसों का तेल – 2 चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
प्याज – 1 बारीक कटा
टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ या पेस्ट
आलू – 2 (ऑप्शन)
लहसुन – 4-5 कलियां
जीरा – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2
काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
अदरक – आधा टुकड़ा
हल्दी – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया पता – कटा हुआ 1 चम्मच
तेजपत्ता – 2
गोभी सुखौता की सब्जी कैसे बनती है?
सबसे पहले आप सूखी हुई गोभी को गरम पानी में उबाल लें. आलू को भी छोटे-छोटे भाग में काटकर पानी से धो लें. जब गोभी उबल जाए तब इसे निकालकर अलग रख दें.
अब एक कड़ाही में आधा चम्मच जीरा डालकर चटकने दें फिर आप उबली हुई गोभी और आलू को डालकर फ्राई करें. फ्राई हो जाने के बाद आप इसे निकालकर अलग रख दें.
अब एक मिक्सर जार में जीरा, काली मिर्च, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस लें. इसके बाद आप टमाटर का भी पेस्ट बना लें.
मसाला तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें तेजपत्ता और प्याज डालकर भून लें. प्याज भून जाने के बाद आप इसमें पिसा हुआ मसाला और टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब आप इसमें फ्राई किया हुआ आलू-गोभी डालकर मिक्स करें. इसे 3-4 मिनट अच्छे से भूनें.
अब आप इसमें 1 या 2 कप पानी डालकर सब्जी को ढककर 5 से 10 मिनट पकाएं. जब सब्जी पक जाए तब आप इसका ढक्कन खोलकर कटा हुआ धनिया डालें और आंच बंद कर दें.
अब तैयार है आपका बिहारी स्टाइल गोभी सुखौता की सब्जी|
Next Story