- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bhakarwadi: स्नैक्स का...

x
Bhakarwadi: इस स्नैक को आप चाहें तो लंबे समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं यानी कई दिनों तक इसका मजा उठाया जा सकता है। यह डिश बड़ों के साथ बच्चों को भी जरूर पसंद आएगी। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो कोई बात नहीं। आपके लिए हम बिल्कुल आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करने पर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री :
मैदा - 1 कप
बेसन - 2 चम्मच
अजवायन - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
तेल - तलने के लिए
स्टफिंग के लिए सामग्री:
नमक - जरूरत अनुसार
नारियल का बुरादा - 1 चम्मच
चीनी - जरूरत अनुसार
तिल - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
सौंफ पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
विधि :
- भाकरवड़ी बनाने के लिए मैदा लें और इसमें नमक, अजवायन, हल्दी और तेल डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लें। इसके बाद इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसकी स्टफिंग के लिए एक पैन लें और उसमें स्टफिंग के सभी मसाले डालकर रोस्ट कर दें।
- इसके बाद इसमें चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद मैदा की लोई बनाकर इसे पूरी के शेप में बेल लें।
- इसके बाद इसमें स्टफिंग डालकर इसे रोल कर दें। फिर रोल को दोनों तरफ से पानी लगाकर चिपका दें।
- अब इस रोल को भाकरवड़ी के शेप में काट दें। इसके बाद इसे तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। आपका भाकरवड़ी तैयार है।
TagsBhakarwadiस्नैक्सस्वाद BhakarwadiSnacksTaste जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





