- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bhakarwadi : झटपट बना...
लाइफ स्टाइल
Bhakarwadi : झटपट बना लें महाराष्ट्र की फेमस क्रंची भाकरवड़ी
Sarita
18 Dec 2025 7:18 AM IST

x
Bhakarwadi : ये स्नैक खाने में मीठे और नमकीन लगता है। इसका कुरकुरा और क्रिस्पी स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आता है। भाकरवड़ी बनाने के लिए इसके बीच में मसालों की स्टफिंग की जाती है और गोल्डन होने तक डीप फ्राई किया जाता है। इस टेस्टी स्नैक को आप 30 मिनट में बना सकते हैं। तो अगर आपने अब तक यह रेसिपी नहीं बनाई है तो चलिए हम आपको बताते हैं आप इसे कैसे बनाए?
भाकरवड़ी के लिए सामग्री:
मैदा- 3 कप, बेसन - आधा कप, तेल 1/2 टेबल स्पून , बेसन- 1 टी स्पून, तिल- 1 टी स्पून , खसखस के बीज- 1 टी स्पून, अदरक - 1 टी स्पून, लहसुन - कद्दूकस किया हुआ, चीनी- 1 1/2टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- 3 टी स्पून, गरम मसाला- 1/4 टी स्पून, नमक स्वादानुसार, धनिया के बीज- 1 टी स्पून, सूखा नारियल- 1 बड़ा चम्मच, तेल- 1/2 कप बारीक सेव
भाकरवड़ी बनाने की विधि?
भाकरवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, बेसन में तेल और नमक एक साथ मिलाएं।
अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा को नरम गूंथ लें। जब आटा गूंथ जाए तब उसे गीले कपड़े से ढ़ककर एक तरफ रख दें
अब फिलिंग तैयार करने के लिए गैस ऑन कर एक पैन लें और उसमें तिल, खसखस, सौंफ और धनिया डाल कर सभी को अच्छे से भून लें।
अब एक अलग पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, अदरक, लहसुन डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें।
अब इसमें नारियल, सेव, चीनी, बेसन और नमक डालें और भूनें किए हुए मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
अगले स्टेप में आटे की लोई लेकर पतली चपाती बेल लें। अब चपाती पर स्टफिंग को फैला दें।
चपाती को रोल करें और उसके किनारों को नीचे की ओर दबा दें।
अब इस रोल को 1 इंच के टुकड़ों में काटें। जब ये कट जाएँ तब उसे कुरकुरी और सुनहरा होने तक तलें।
आपकी भाकरवड़ी तैयार है। एयरटाइट कंटेनर में रखकर आप इसे आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
TagsBhakarwadiक्रंचीभाकरवड़ी BhakarwadicrunchyBhakarwadi जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





