लाइफ स्टाइल

Best Prints For Summer: गर्मियों में बहुत अच्छे लगते हैं इन प्रिंट्स वाले कपड़े, अपने कलेक्शन में करें शामिल

Sarita
23 May 2025 10:55 AM IST
Best Prints For Summer: गर्मियों में बहुत अच्छे लगते हैं इन प्रिंट्स वाले कपड़े, अपने कलेक्शन में करें शामिल
x
Best Prints For Summer: गर्मियों का मौसम आते ही लोग इस सोच में पड़ जाते हैं कि वो कैसे कपड़े पहनें, जिसे पहनकर उनका लुक भी स्टाइलिश लगे और गर्मी भी न लगे। ऐसे में इस मौसम में ज्यादातर सभी को कॉटन, लिनेन और शिफॉन फैब्रिक के कपड़े पहनना पसंद आता है। पर, इन फैब्रिक में ज्यादा स्टाइलिश कपड़े ढूंढ पाना एक कठिन काम होता है।
फ्लोरल प्रिंट
गर्मी का मौसम ऐसे कपड़े पहनने का होता है, जो देखने में आंखों को भी राहत पहुंचाएं। ऐसे में फ्लोरल प्रिट से बेहतर आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। ज्यादातर फ्लोरल प्रिंट के कपड़े काफी हल्के रंगों में ही होते हैं, जो देखने में काफी प्यारे लगते हैं। इस मौसम में फ्लोरल कुर्तियां, मैक्सी ड्रेस या स्कर्ट्स बहुत अच्छे लगते हैं। लड़के भी फ्लोरल शर्ट कैरी कर सकते हैं।
एनीमल प्रिंट्स
इस प्रिंट के कपड़े ज्यादातर महिलाओं को ही पहनना पसंद होता है। हल्के टोन में मिलने वाले ऐसे एनिमल प्रिंट के कपड़े आपको स्टाइलिश भी दिखाएंगे और साथ ही में इसे कैरी करके आप कंफर्टेबल भी रहेंगे। इसलिए अपने कलेक्शन में इसको भी अवश्य ही शामिल कर लें। चीता, जेब्रा, स्नेक स्किन प्रिंट की ड्रेस आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी।
ट्रॉपिकल प्रिंट्स
इस प्रिंट में पेड़-पौधे, फूल और जानवरों के चित्र बने होते हैं। ऐसे में आप यदि इसे गर्मियों में पहनेंगे तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। खास बात ये है कि ये प्रिंट भी हल्के कपड़े पर ही किए जाते हैं। ऐसे में इसे आप गर्मी के मौसम में आसानी से कैरी कर सकते हैं।
टाई एंड डाई प्रिंट
ये प्रिंट ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक के कपड़ों पर ही होता है। इसलिए आप इसे गर्मी के मौसम में भी कैरी कर सकते हैं। शिफॉन के साथ-साथ कॉटन और लिनेन फैब्रिक के कपड़े पर भी ये प्रिंट काफी कमाल का लगता है। महिलाएं इस फैब्रिक की साड़ी काफी मन से पहनती हैं, वहीं लड़कों पर इस प्रिंट के कुर्ते खूब जचते हैं।
आजकल ब्लॉक प्रिंट्स के सूट और कुर्ते काफी कमाल के लगते हैं। ब्लॉक प्रिंट्स ज्यादातर काफी हल्के फैब्रिक जैसे कि कॉटन और लिनेन पर किया जाता है, जिस वजह से ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। गर्मियों में हल्के कपड़े पर ब्लॉक प्रिंट्स देखने में भी काफई खूबसूरत लगते हैं।
Next Story