लाइफ स्टाइल

Gen Z गर्ल्स के लिए बेस्ट Nail Paint Colors

Saba Naaz
3 July 2026 9:00 PM IST
Gen Z गर्ल्स के लिए बेस्ट Nail Paint Colors
x

लाइफ स्टाइल: आजकल फैशन सिर्फ कपड़ों और मेकअप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब पैरों के नाखूनों को भी स्टाइलिश बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर Gen Z गर्ल्स ऐसे टो नेल पेंट डिजाइंस पसंद करती हैं, जो यूनिक, ट्रेंडी और देखने में आकर्षक हों। अगर आप भी अपने पैरों को एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो ये नेल पेंट आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आज के समय में सिम्पल नेल पेंट से आगे बढ़कर लड़कियां क्रिएटिव और डिफरेंट डिजाइंस ट्राई कर रही हैं, जो उनके लुक को और भी खास बना देते हैं। सही कलर और डिजाइन चुनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को आसानी से बढ़ा सकती हैं।

डार्क और लाइट कलर कॉम्बिनेशन डिजाइन

अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो डार्क और लाइट शेड्स का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा। इसमें आप एक नाखून पर डार्क रंग और दूसरे पर लाइट रंग लगा सकती हैं। चाहें तो दोनों को मिक्स करके हल्का नेल आर्ट डिजाइन भी बना सकती हैं। यह स्टाइल कॉलेज गोइंग लड़कियों में काफी पॉपुलर है और पैरों को क्लीन और फ्रेश लुक देता है।

मल्टीकलर नेल पेंट डिजाइन

जो लड़कियां थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, उनके लिए मल्टीकलर नेल पेंट एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आप अलग-अलग नाखूनों पर अलग रंग जैसे रेड, ब्लू, पिंक, येलो या ग्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिजाइन खासकर आउटिंग, ट्रिप या पार्टी के लिए परफेक्ट माना जाता है। यह आपके पैरों को फंकी और ट्रेंडी लुक देता है।

लाइट कलर और पेस्टल शेड्स डिजाइन

अगर आपको सॉफ्ट और क्लासी लुक पसंद है, तो पेस्टल और लाइट शेड्स आपके लिए सही विकल्प हैं। पेस्टल पिंक, बेबी ब्लू, न्यूड और पीच जैसे रंग पैरों को बेहद सुंदर और एलिगेंट बनाते हैं। आप चाहें तो इन रंगों के साथ छोटे डॉट्स, स्ट्राइप्स या मिनिमल नेल आर्ट भी जोड़ सकती हैं, जिससे डिजाइन और ज्यादा आकर्षक दिखेगा। आजकल नेल आर्ट सिर्फ ब्यूटी नहीं बल्कि पर्सनल स्टाइल को दिखाने का तरीका बन चुका है। सही डिजाइन चुनकर आप अपने पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना सकती हैं। Gen Z ट्रेंड्स में यह छोटे-छोटे डिटेल्स ही सबसे बड़ा फैशन स्टेटमेंट बनते जा रहे हैं।

Next Story