- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Besan Skin Benefits: ...

x
Besan Skin Benefits: क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं? अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं और घर बैठे-बैठे ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बेसन को त्वचा के लिए इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताएंगे। आपको एक हफ्ते में एक से दो बार बेसन से बने इस फेस पैक को यूज कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
कैसे बनाएं फेस पैक- घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी और एक-दो स्पून गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अगर आपकी त्वचा ड्राई रहती है, तो आप इस मिक्सचर में थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। आपका केमिकल फ्री फेस पैक बनकर तैयार है।
इस्तेमाल करने का तरीका- आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए रखिए। जब फेस पैक सूखने लगे, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए वरदान- बेसन, हल्दी, गुलाब जल और शहद से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस फेस पैक की मदद से न केवल आपकी त्वचा का निखार बढ़ेगा बल्कि आपकी रूखी और बेजान त्वचा भी मुलायम बन जाएगी। दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
TagsBesanSkinBenefitsत्वचाबेसनफायदे BesanBenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





